प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) से जुड़े लाखों लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार ने PM Awas Yojana New List 2026 जारी कर दी है। अब वे सभी लोग जिन्होंने इस योजना के तहत आवेदन किया था, घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
अगर आप भी कच्चे मकान में रहते हैं, किराए के घर में हैं या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं और आपने PM Awas Yojana के लिए आवेदन किया था, तो यह लेख आपके लिए बहुत जरूरी है। इस ब्लॉग में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि PM Awas Yojana क्या है, नई लिस्ट 2026 में नाम कैसे चेक करें, किन लोगों का नाम आता है और आगे क्या करना होता है।
PM Awas Yojana क्या है?
PM Awas Yojana क्या है?PM Awas Yojana भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य है कि हर गरीब और जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए।
इस योजना के तहत सरकार योग्य लाभार्थियों को:
- पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है।
- शौचालय, बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
- शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आवास उपलब्ध कराई जाती हैं।
PM Awas Yojana के फायदे
- गरीब परिवारों को पक्का घर
- सम्मानजनक जीवन
- महिलाओं के नाम पर घर
- सीधे बैंक खाते में पैसा
- पारदर्शी प्रक्रिया
PM Awas Yojana New List 2026 क्या है?
PM Awas Yojana New List 2026 उन लाभार्थियों की सूची है जिनका चयन वर्ष 2026 के लिए किया गया है। इस लिस्ट में उन्हीं लोगों का नाम शामिल किया गया है जो योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।
अगर आपका नाम इस लिस्ट में है, तो आपको:
- मकान निर्माण के लिए सरकारी सहायता राशि प्रदान किया जाएगा।
- किस्तों में पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
PM Awas Yojana New List 2026 में नाम क्यों जरूरी है?
बहुत से लोग यह सोचते हैं कि आवेदन करने के बाद पैसा अपने आप मिल जाएगा, तो मैं बता दूं ऐसा बिल्कुल नहीं है। जब तक आपका नाम नई लिस्ट में नहीं आता, तब तक इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।
इसलिए नाम चेक करना बहुत जरूरी है ताकि:
- ताकि पता चल सके कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं
- आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके
- अगर किसी प्रकार की गलती हुई है तो सुधारा जा सके
PM Awas Yojana New List 2026 कौन चेक कर सकता है?
नई लिस्ट वे लोग चेक कर सकते हैं:
- जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है।
- जो परिवार BPL / EWS / LIG श्रेणी में आते हैं।
- जिन्होंने PM Awas Yojana के लिए आवेदन किया था
- आवेदक ग्रामीण या शहरी क्षेत्र के निवासी हो।
PM Awas Yojana 2026 में कितनी राशि मिलती है?
लाभार्थी को क्षेत्र के अनुसार सहायता राशि मिलती है:
- ग्रामीण क्षेत्र: लगभग ₹1,20,000
- पहाड़ी/दुर्गम क्षेत्र: ₹1,30,000
- शहरी क्षेत्र: ₹2,50,000 तक (सब्सिडी के रूप में)
PM Awas Yojana Gramin (ग्रामीण) लिस्ट कैसे चेक करें?
यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप से आप अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते है
- सबसे पहले PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Awaassoft’ टैब पर क्लिक करें और फिर ‘Report’ के विकल्प को चुनें।
- नीचे स्क्रॉल करें और ‘H’ सेक्शन में ‘Beneficiary details for verification’ पर क्लिक करें।
- अब अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनें। साल में ‘2025-2026’ चुनें और योजना में ‘Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin’ सिलेक्ट करें।
- दिए गए गणितीय कैप्चा को हल करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
- आपके सामने आपके गांव की पूरी लिस्ट आ जाएगी। आप इसे ‘Download PDF’ पर क्लिक करके सेव भी कर सकते हैं।
PM Awas Yojana Urban (शहरी) लिस्ट कैसे चेक करें?
शहरी क्षेत्र के लाभार्थी अपना नाम इस तरह देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाएं।
- मेनू बार में ‘Search Beneficiary’ टैब पर क्लिक करें।
- Search by Name’ विकल्प चुनें।
- अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
- उसके बाद ‘Show’ बटन पर क्लिक करें।
- यदि आपका आवेदन स्वीकार हो गया है, तो आपके नाम के साथ स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
PM Awas Yojana New List 2026 में नाम नहीं आया तो क्या करें?
अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो निराश न हों:
- अपने आवेदन की स्थिति जांच करे।
- पंचायत या नगर निकाय कार्यालय में संपर्क करें
- अगली लिस्ट का इंतजार करें
- जरूरत पड़ने पर दोबारा आवेदन करें
कई बार दस्तावेज या जानकारी में गलती के कारण आवेदन को रद्द कर दिया जाता है।
Conclusion (निष्कर्ष)
PM Awas Yojana New List 2026 उन लाखों परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है जो आज भी पक्के घर का सपना देख रहे हैं। अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो आज ही ऑनलाइन अपना नाम जरूर चेक करें।
नाम लिस्ट में आने के बाद सरकारी सहायता का रास्ता खुल जाता है और आपका पक्का घर बनने का सपना पूरा हो सकता है। इसलिए किसी दलाल के चक्कर में न पड़ें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।
FAQ – PM Awas Yojana New List 2026
Q1. PM Awas Yojana New List 2026 कैसे देखें?
👉 आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर से चेक कर सकते हैं।
Q2. नाम लिस्ट में नहीं है तो क्या करें?
👉 पंचायत/नगर पालिका में संपर्क करें या अगली लिस्ट का इंतजार करें।
Q3. कितनी राशि मिलती है?
👉 क्षेत्र के अनुसार ₹1,20,000 से ₹2,50,000 तक।
Q4. क्या मोबाइल से लिस्ट देख सकते हैं?
👉 हां, मोबाइल से भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।







