Bihar Balu Mitra Portal Update: अब बालू खरीदना हुआ आसान, सरकार की बड़ी कार्रवाई

Bihar Balu Mitra Portal : यदि आप बिहार के रहने वाले हैं और अपने घर का निर्माण करने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको बालू खरीदने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व विभाग द्वारा Bihar Balu Mitra Portal लॉन्च किया जा रहा है।

इस पोर्टल के माध्यम से अब आप अपने मोबाइल फोन से ही बालू ऑर्डर कर सकते हैं और सीधे अपने निर्माण स्थल पर मंगवा सकते हैं। यानी घर बैठे बालू की होम डिलीवरी की सुविधा अब आसानी से उपलब्ध होगी।

इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Balu Mitra Portal से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे। साथ ही बिहार बालू मित्र पोर्टल से संबंधित सभी अपडेट्स और हाइलाइट्स भी साझा करेंगे, ताकि आप योजना को सही और पूरी तरह समझ सकें।

Bihar Balu Mitra Portal के हाईलाइट 

आर्टिकल का नामBihar Balu Mitra Portal
आर्टिकल का प्रकारLatest Update
माध्यमऑनलाइन 
आर्टिकल की तिथि03/08/2024
विभाग का नामबिहार सरकार
कौन-कौन आवेदन कर सकता है?बिहार के सभी लोग 
Detailed Information Please Read Full Article. 
Official Website Click Here

Bihar Balu Mitra Portal क्या है?

खान एवं भू-तत्व विभाग, बिहार द्वारा शुरू किया गया Bihar Balu Mitra Portal एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य बिहार में बालू (Sand) की खरीद-बिक्री प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाना है। इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक, ठेकेदार और निर्माण कार्य करने वाले लोग घर बैठे बालू ऑर्डर कर सकते हैं।

Bihar Balu Mitra Portal नोटिफिकेशन

बिहार बालू मित्र पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी आप लोगों को इस पोस्ट के माध्यम से प्रदान करेंगे इसके साथ ही आप सभी लोगों को बताना चाहूंगा इसका अभी सूचना पेपर में आया हुआ है और इस पेपर की कटिंग आप लोगों को हम नीचे लगा दिया है विशेष जानकारी के लिए आप लोग पेपर की कटिंग में दी गयी जानकारियों को पढ़ सकते है।

इस  पेपर में साफ साफ लिखा है लिखा की बिहार सरकार अब बिहार वासियों को घर बैठे गिट्टी बालू पहुचायेगी इसके लिए ब्यक्ति को ऑनलाइन बालू गिट्टी का खरीदारी करना होगा और सरकार बालू होम डिलेवरी करा देगा। इसके लिए बिहार सरकार बहुत से कम्पनियों को टेंडर दे दिया है, और यह भी बताया जा रहा है की यह अगले दो माह में चालू कर दिया जायेगा।

बिहार बालू मित्र पोर्टल में बालू का दाम भी प्रदर्शित होगा बालू खरीदने वाला दामो की तुलना कर अपने पसंद का बालू ऑनलाइन आर्डर कर सकेगे। इस पोर्टल की मदद से, बिहार राज्य के नागरिक घर बैठे आसानी से आवेदन करके अपने घर पर बालू मंगवा सकेंगे।

Bihar Balu Mitra Portal के फायदे

  • Bihar Balu Mitra Portal की मदद से आवेदक आसानी से घर बैठे बालू आर्डर कर सकेंगे
  • इस पोर्टल से आप जितनी बालू खरीद रहे हैं, उसका ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे
  • आवेदक को ऑर्डर देने के बाद उनके दिए गए पते पर होम डिलीवरी की सुविधा भी दी जाएगी
  • इस पोर्टल की मदद से आपको उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता वाली बालू मिल जाएगी
  • इस पोर्टल से बालू के साथ गिट्टी भी अच्छी दाम पर आर्डर कर सकेगे
  • इस पोर्टल में आर्डर कैंसिले भी करने का साथ भुगतान राशि वापश करने की भी सुविधा रहेगी

Bihar Balu Mitra Portal के विशेषताएं

  • सभी बालू घाट बंदोबस्त धारकों और लाइसेंसी विक्रेताओं का बालू मित्र पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा,
  • उनके द्वारा बालू की बिक्री दर पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी,
  • बिक्री दरों की तुलना करके खरीदार अपनी पसंद की बालू ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे,
  • ट्रांसपोर्टरों का पंजीकरण और वाहन के प्रकार के अनुसार प्रति किलोमीटर परिवहन किराया भी बालू मित्र पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा,
  • बालू मित्र पोर्टल पर ग्राहकों द्वारा अपनी आवश्यकता के अनुसार अपना नाम, पता और बालू का प्रकार सहित उसकी मात्रा का विवरण प्रविष्ट कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन के बाद ऑर्डर बुक किया जा सकता है।

Bihar Balu Mitra Portal से बालू कैसे ऑर्डर करे

  • सबसे पहले आपको Balu Mitra Portal के होम पेज पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इसमें अपना मोबाइल नंबर और नाम दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब आप इस वेबसाइट पर लॉग इन कर होम पेज पर आ जायेंगे।
  • यहाँ आपको सभी प्रकार के बालू और उसके कीमत भी दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको किसी एक बालू के प्रकार को चुनना होगा।
  • बालू का प्रकार चुनने के बाद बालू की मात्र को डालना होगा।
  • अब आपको अपना लोकेशन डालना होगा जहाँ आप बालू गिरवाना चाहते है।
  • अब आपके सामने दुरी और बालू का कुल कीमत दिखाई देगा।
  • यदि आप इस कीमत से संतुस्ट है तो आप यहं ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है।
  • इसके बाद आपने निर्धारित समय पर बालू का डिलेवरी मिल जायेगा।
  • ऑर्डर आईडी और होम डिलीवरी के निर्धारित समय और तारीख के लिए एसएमएस या ईमेल प्राप्त होगा।

निष्कर्ष ( Conclution)

Bihar Balu Mitra Portal बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे राज्य में बालू की खरीद-बिक्री प्रक्रिया पारदर्शी और आसान हो गई है। अब नागरिकों को अवैध वसूली या अधिक कीमत की चिंता नहीं करनी पड़ती। ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से सरकारी दर पर सुरक्षित और कानूनी तरीके से बालू प्राप्त की जा सकती है।

अगर आप भी घर या किसी निर्माण कार्य के लिए बालू खरीदना चाहते हैं, तो Balu Mitra Portal का उपयोग जरूर करें।

3 thoughts on “Bihar Balu Mitra Portal Update: अब बालू खरीदना हुआ आसान, सरकार की बड़ी कार्रवाई”

Leave a Comment