आज के समय में नौकरी के साथ-साथ अपना खुद का बिज़नेस शुरू करने का सपना बहुत से लोग देख रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या होती है – पैसे की कमी। बिज़नेस शुरू करने या बढ़ाने के लिए पूंजी जरूरी होती है, और हर किसी के पास इतनी बचत नहीं होती कि वह खुद निवेश कर सके।
इसी समस्या को समझते हुए भारत सरकार ने छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स, युवाओं, महिलाओं और स्वरोजगार करने वालों के लिए कई सरकारी लोन योजनाएँ शुरू की हैं। इन योजनाओं की खास बात यह है कि इनमें कम ब्याज, आसान शर्तें, सब्सिडी और कई मामलों में बिना गारंटी लोन मिलता है।
अगर आप दुकान खोलना चाहते हैं, स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, छोटा उद्योग लगाना चाहते हैं या अपने मौजूदा बिज़नेस को बढ़ाना चाहते हैं – तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है। यहाँ हम भारत की टॉप 5 सरकारी बिज़नेस लोन योजनाओं की पूरी जानकारी साझा किया है।





