बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने हेतु Mahila Rojgar Yojana 2026 का शुभारंभ किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला की अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इस योजना के तहत महिलाओं को प्रारंभिक सहायता के रूप में ₹10,000 रुपये का अनुदान मिलता है, जिससे वे छोटे व्यवसाय या स्वरोजगार शुरू कर सकें। इसके बाद उनकी सफलता और आवश्यकता के आधार पर उन्हें ₹2 लाख रुपए तक का अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दिया जाएगा, जो कि एक प्रकार का व्यवसायिक लोन होता है।
इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि Mahila Rojgar Yojana 2026 क्या है, इसके फायदे, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana क्या है?
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana एक राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।
इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता, ऋण, प्रशिक्षण और स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है, ताकि वे अपना खुद का काम शुरू कर सकें या अपनी आजीविका को मजबूत बना सकें।
Mahila Rojgar Yojana 2026 का मुख्य लक्ष्य क्या है?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लगभग ₹75 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है, जो बिहार की ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। और महिलाओ को समाज में एक नयी दिशा मिलेगी।
महिला स्वरोजगार से उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। यह योजना महिलाओं के लिए आजीविका के नए रास्ते खोलती है और उनके आत्मसम्मान तथा आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देती है।
Mahila Rojgar Yojana 2026 के तहत किसे मिलेगा लाभ
- पात्रता के लिए महिला का बिहार की स्थायी निवासी होना जरूरी है।
- उम्र सीमा 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला विवाहित हो और स्वयं सहायता समूह की सदस्य होनी चाहिए।
- योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू है।
Mahila Rojgar Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।
- हर परिवार की महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने हेतु सहयोग देना।
- महिलाओं को उद्यमी के रूप में स्थापित करना।
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।
- महिलाओं के बीच कौशल विकास और उद्यमिता क्षमता का संवर्धन करना।
- राज्य की आर्थिक प्रगति में महिलाओं की सक्रिय भूमिका स्थापित करना।
Mahila Rojgar Yojana 2026 के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
इस योजना के तहत महिलाओं को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं:
- बिजनेस या रोजगार शुरू करने के लिए ₹2,00,000 तक का लाभ।
- कुछ मामलों में बिना ब्याज या बहुत कम ब्याज दर पर लोन।
- सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर, डिजिटल मार्केटिंग, फूड प्रोसेसिंग जैसे कोर्स।
- घर से काम या छोटा व्यापार शुरू करने का मौका।
- सरकारी सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
Mahila Rojgar Yojana 2026 में कब मिलेंगे ₹2 लाख रुपये
महिला रोजगार योजना की जानकारी के मुताबिक रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में ₹10 हजार रुपये दिए जा चुके है। यदि महिला इन पैसो से शुरु किये गए रोजगार को अच्छे से चलाती है तो तो इसे बढ़ाने के लिए उन्हें ₹2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
लेकिन इसके लिए महिलाओ की कम से कम छह महीने की रिपोर्ट देखी जाएगी। अगर शुरुआत में ही कोई महिला अपने रोजगार को अच्छे से चलाती है तो तो सरकार की ओर से अलग से आर्थिक मदद मिल सकती है।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के आवेदन प्रक्रिया
शहरी महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल mmry.brlps.in पर आवेदन कर सकती हैं या ग्राम स्तर या ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाये स्वयं सहायता समूह के माध्यम से फॉर्म भर सकती हैं।
आवेदन की स्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर चेक की जा सकती है। आपके बैंक खाते में ₹10,000 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर हो चुकी है और आगे की किस्तें योजना के अनुसार वितरित की जाएंगी।
Mahila Rojgar Yojana में कौन-कौन से काम के लिए मिल सकता है लाभ?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 के तहत महिलाएं कई क्षेत्रों में लाभ ले सकती हैं, जैसे:-
- सिलाई-कढ़ाई और बुटीक
- ब्यूटी पार्लर और मेकअप स्टूडियो
- डेयरी फार्मिंग
- फूड स्टॉल / टिफिन सर्विस
- ऑनलाइन बिजनेस / ई-कॉमर्स
- कंप्यूटर सेंटर / CSC
- हस्तशिल्प और कुटीर उद्योग
Mahila Rojgar Yojana 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
निष्कर्ष (Conclusion)
Mahila Rojgar Yojana 2026 महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपना रोजगार या बिजनेस शुरू कर सकती हैं।
₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता, ट्रेनिंग और लोन सुविधा इस योजना को खास बनाती है। अगर आप भी महिला हैं और रोजगार की तलाश में हैं, तो इस योजना पर जरूर नजर रखें और समय पर आवेदन करें।








