Maiya Samman Yojana 2025 Online: इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा ₹2500 का लाभ, 15वीं किस्त जारी

Maiya Samman Yojana 2025 Online: झारखण्ड सरकार ने गरीब वर्ग और अनपढ़ महिलाओ को आर्थिक मदद हेतु मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का आयोजन किया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार अपने राज्य की उन सभी महिलाओं को जिनकी आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है, उन्हें हर महीने 1000 से 2500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने जा रही है। इस योजना में आवेदन करने की प्रकिया को भी शुरू कर दिया गया है।

यह योजना हाल ही में लांच हुई है इसलिए अधिकतर महिलाओं को इसकी जानकारी नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना संबंधी सारी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप भी जानना चाहते है, मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना क्या है और इस योजना का लाभ कैसे ले तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

Maiya Samman Yojana Kya Hai

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी एक योजना है जिसके तहत झारखंड राज्य की सभी महिलाओ को हर महीने 1000 से 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, इस योजना के लिए केवल झारखंड राज्य की निवासी महिलाये पात्र होंगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

इस योजना के संचालन के लिए सरकार ने एक अलग से आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च कर दिया है। जहां से महिलाओं को योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा या फिर अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर भी योजना का आवेदन फार्म प्राप्त कर सकती है।

यह योजना राज्य सरकार की बेहतरीन योजनाओं में से एक बन सकती है क्योंकि इसका लक्ष्य महिलाओं का विकास है। इस योजना के तहत लगभग 45 से 50 लाख महिलाओं को लाभ मिलने वाला है, अगर आपको भी इस योजना का लाभ उठाना है तो जल्द से जल्द योजना इस योजना में आवेदन करे, आवेदन प्रक्रिया चालू कर दिया गया है।

इन जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ

झारखंड के जिन 12 जिलों की महिलाओं को पहली प्राथमिकता दी गई है, उनमें रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, गुमला, लोहरदगा, जामताड़ा, सिमडेगा, पाकुड़, गढ़वा, चतरा और जमशेदपुर शामिल हैं। इन जिलों की महिलाओं के आवेदन पूरी तरह सत्यापित पाए गए हैं, इसलिए सबसे पहले इन्हीं को ₹2500 की राशि भेजी जा रही है।

वहीं, जिन महिलाओं को पिछली यानी 14वीं किस्त नहीं मिली थी, उन्हें इस बार ₹2500 की दोहरी राशि यानी ₹5000 मिलेगी। यह सरकार का कदम उन महिलाओं के लिए राहत लेकर आया है जो किसी तकनीकी त्रुटि के कारण पिछली बार वंचित रह गई थीं।

Maiya Samman Yojana का मुख्य उद्देश्य

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना को गरीब और कमजोर वर्ग से आने वाली महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से  शुरू किया गया है। जिसमें हर लाभार्थी महिला को हर महीने ₹1000 से 2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस सहायता राशि का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक जीवन स्तर को ऊपर उठाकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदन कर रही महिला झारखंड राज्य की निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदिका महिला की आयु न्यूनतम 21 वर्ष से अधिक और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओ को 3 अगस्त से 15 अगस्त तक आवेदन करना अनिवार्य है।
  • आवेदिका महिला का आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदिका के पास आधार कार्ड, मतदान कार्ड, और राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
  • महिला के परिवार के सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार में भूतपूर्व अथवा वर्तमान में सांसद या विधायक नहीं होने चाहिए।
  • आवेदिका के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।

Maiya Samman Yojana के लिए दस्तवेज क्या चाहिए

  •  आधार कार्ड: आवेदिका का आधार कार्ड।
  • बैंक पासबुक: आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक की प्रति।
  • राशन कार्ड: लाल/पीला/नारंगी/हरा राशन कार्ड की प्रति।
  • निवास प्रमाण पत्र: झारखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
  • मतदाता पहचान पत्र या अन्य प्रमाण पत्र (जिससे आयु 18 से 50 वर्ष के बीच सिद्ध हो)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: नवीनतम पासपोर्ट साइज की तस्वीरें।
  • स्व-घोषणा पत्र जिसमें पात्रता मानदंडों को पूरा करने की घोषणा की गई हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top