Mahila Rojgar Yojana 2026: महिलाओं के लिए नई रोजगार योजना मिलेंगे ₹2 लाख का लाभ

By Mukul Dev

Updated on:

Mahila Rojgar Yojana

बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने हेतु Mahila Rojgar Yojana 2026 का शुभारंभ किया गया है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला की अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। और उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।

इस योजना के तहत महिलाओं को प्रारंभिक सहायता के रूप में 10,000 रुपये का अनुदान देना है, जिससे वे छोटे व्यवसाय या स्वरोजगार शुरू कर सकें। इसके बाद उनकी सफलता और आवश्यकता के आधार पर उन्हें 2 लाख रुपए तक का अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दिया जाएगा, जो कि एक प्रकार का व्यवसायिक कर्ज होता है।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana क्या है?

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana एक राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार/स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।

इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता, ऋण, प्रशिक्षण और स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है, ताकि वे अपना खुद का काम शुरू कर सकें या अपनी आजीविका को मजबूत बना सकें।

Mahila Rojgar Yojana 2026 का लक्ष्य

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लगभग 75 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है, जो बिहार की ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। और महिलाओ को समाज में एक नयी दिशा मिलेगी।

महिला स्वरोजगार से उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार की आर्थिक स्थिति  भी सुधरेगी।  यह योजना महिलाओं के लिए आजीविका के नए रास्ते खोलती है और उनके आत्मसम्मान तथा आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देती है।

Mahila Rojgar Yojana के तहत किसे मिलेगा लाभ

  • योजना की पात्रता के लिए महिला का बिहार की स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • उम्र सीमा 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला विवाहित हो और स्वयं सहायता समूह की सदस्य होनी चाहिए।
  • योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू है।

Mahila Rojgar Yojana 2026 का उद्देश्य

  • महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।
  • हर परिवार की महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने हेतु सहयोग देना।
  • महिलाओं को उद्यमी के रूप में स्थापित करना।
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।
  • महिलाओं के बीच कौशल विकास और उद्यमिता क्षमता का संवर्धन करना।
  • राज्य की आर्थिक प्रगति में महिलाओं की सक्रिय भूमिका स्थापित करना।

सरकार से कब मिलेंगे 2 लाख रुपये

महिला रोजगार योजना की जानकारी के मुताबिक रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये दिए जा चुके है। यदि महिला इन पैसो से शुरु किये गए रोजगार को अच्छे से चलाती है तो तो इसे बढ़ाने के लिए उन्हें 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

लेकिन इसके लिए महिलाओ की कम से कम छह महीने की रिपोर्ट देखी जाएगी। अगर शुरुआत में ही कोई महिला अपने रोजगार को अच्छे से चलाती है तो तो सरकार की ओर से अलग से आर्थिक मदद मिल सकती है।

Mahila Rojgar Yojana 2026 के आवेदन प्रक्रिया

शहरी महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल mmry.brlps.in पर आवेदन कर सकती हैं या ग्राम स्तर या ग्रामीण महिलाये स्वयं सहायता समूह के माध्यम से फॉर्म भर सकती हैं।

आवेदन की स्थिति पोर्टल पर चेक की जा सकती है। बैंक खाते में 10,000 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर हो चुकी है और आगे की किस्तें योजना के अनुसार वितरित की जाएंगी।

Mukul Dev

New PM Yojana ek trusted online platform hai jo सरकारी योजनाओं, भर्ती और scholarship updates ki simple aur accurate information provide karta hai.

Related Post

PM Ujjwala Yojana 3.0 Form 2026: घर बैठे फ्री गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करें, आवेदन शुरू

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 (PM Ujjwala Yojana 3.0) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन ...

AICTE Free Laptop Yojana 2026: बिना पैसे खर्च किए पाएं लैपटॉप, छात्रों के लिए सुनहरा मौका

देशभर में केंद्र सरकार लगातार नई नई योजनाएं ला रही है, ताकि देश के अलग-अलग वर्गों के नागरिकों और विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। इसी कड़ी में ...

CM Pratigya Yojana 2026: युवाओं के लिए बड़ी खबर, मिलेंगे ₹6000 प्रतिमाह अप्लाई लिंक जारी

बिहार सरकार ने इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना शुरू की है। जिसका नाम मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना है। इस ...

Jharkhand Scholarship Yojana 2026: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेंगे ₹12,000, आवेदन शुरू

झारखंड सरकार हर साल हजारों छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस साल भी झारखंड राज्य के बच्चों को शिक्षा के ...

Leave a Comment