बिहार सरकार 2026 में युवाओं, महिलाओं, छात्रों और छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से मज़बूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सरकारी लोन योजनाएं चला रही है। अगर आप खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, उच्च शिक्षा के लिए लोन की तलाश में हैं, या महिला समूह के साथ स्वरोजगार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो ये योजनाएं आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती हैं।
इस लेख में हम आपको बिहार लघु उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार स्टार्टअप नीति और महिला उद्यमी योजना बिहार की पूरी जानकारी सरल और विस्तार से बताएंगे।
इन योजनाओं के तहत सरकार ₹2 लाख से लेकर ₹25 लाख तक का लोन, सब्सिडी के साथ शून्य ब्याज पर देती है और इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान रखा गया है, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग अपने सपनों को साकार कर सकें।
Bihar 4 Sarkari Loan Yojana 2026 – Short Details
| योजना का नाम | लोन राशि | सब्सिडी / लाभ | किसके लिए |
| मुख्यमंत्री उद्यमी योजना | ₹10 लाख | ₹5 लाख माफ | युवा / महिला / नया बिज़नेस |
| बिहार लघु उद्यमी योजना | ₹2 लाख | पूरा अनुदान | गरीब / बेरोज़गार परिवार |
| महिला उद्यमी योजना बिहार | ₹2–10 लाख | ब्याज में छूट / सब्सिडी | महिलाएं / SHG |
| बिहार स्टार्टअप नीति 2026 | ₹10–25 लाख तक | मेंटरशिप | स्टार्टअप / इनोवेशन |
1. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (Bihar Udyami Yojana)
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बिहार सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत राज्य के इच्छुक नागरिकों को नया व्यवसाय या उद्योग शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
योजना के मुख्य लाभ
- अधिकतम ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता
- कुल राशि का 50% अनुदान के रूप में माफ
- शेष राशि बिना ब्याज आसान किस्तों में चुकाने की सुविधा
- लाभार्थियों को निःशुल्क ट्रेनिंग और बिज़नेस मेंटरशिप
- मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस और ट्रेड तीनो सेक्टर में व्यवसाय
पात्रता (Eligibility)
- बिहार का स्थायी निवासी
- आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (10वीं / 12वीं / ITI / डिप्लोमा)
- पहली बार व्यवसाय शुरू करने वाले
किन लोगों को प्राथमिकता
- महिलाएं
- अल्पसंख्यक समुदाय
- SC/ST/OBC वर्ग
आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, आवेदन के दौरान प्रोजेक्ट रिपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पहचान से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।
2. बिहार लघु उद्यमी योजना (Bihar Laghu Udyami Yojana)
बिहार लघु उद्यमी योजना बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब, बेरोज़गार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए सीधी आर्थिक सहायता देना है। यह योजना खास उन लोगों के लिए है जो लोन लेने में असमर्थ हैं और बिना कर्ज के खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं।
योजना के प्रमुख लाभ
- बिना लोन, पूरी तरह अनुदान
- गरीब परिवारों के लिए बेहतरीन अवसर
- छोटा व्यवसाय शुरू करने में आसान
- आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत कदम
लोन/अनुदान की जानकारी
- योजना के तहत ₹2 लाख तक की राशि
- यह राशि पूरी तरह अनुदान होती है।
- कोई पैसा वापस नहीं करना होता
- कोई ब्याज या EMI नहीं देना होता है।
पात्रता (Eligibility)
- किसी भी सरकारी उद्यमी योजना का लाभ न लिया हो
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी हो
- वार्षिक आय सरकार द्वारा तय सीमा के भीतर हो
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो
किन लोगों को प्राथमिकता
- महिलाएं / बेरोजगार युवा
- ST/ SC / EBC समुदाय
- अल्पसंख्यक समुदाय
- आर्थिक रूप से कमजोर
आवेदन प्रक्रिया
बिहार लघु उद्यमी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, आवेदन के दौरान शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, फोटो, और पहचान से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।
3. महिला उद्यमी योजना बिहार (Mahila Udyami Yojana)
बिहार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महिला उद्यमी योजना चला रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोज़गार और व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना उन महिलाओं के लिए है जो खुद का छोटा या मध्यम व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं।
महिला उद्यमी योजना के लाभ
- ₹10 लाख तक का लोन
- ₹5 लाख माफ बाकी ₹5 लाख बिना ब्याज
- व्यवसाय शुरू करने के लिए ट्रेनिंग
- आसान और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- नए और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा
योजना के मुख्य उद्देश्य
- महिलाओं को स्वरोज़गार के अवसर देना
- महिला उद्यमियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण
- महिलाओं को व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक बिहार की स्थायी निवासी हो
- केवल महिला आवेदक ही पात्र
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष
- पहले किसी समान सरकारी उद्यमी योजना का लाभ न लिया हो
- स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की इच्छा
किन लोगों को प्राथमिकता
- महिला/ट्रांसजेंडर
- आर्थिक रूप से कमजोर महिला
आवेदन प्रक्रिया
महिला उद्यमी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदक को वेबसाइट पर पंजीकरण कर लॉगिन करना होता है, जरूरी जानकारी व दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होता है।
बिहार स्टार्टअप नीति (Bihar Startup Policy 2026)
बिहार स्टार्टअप नीति 2026 राज्य के युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। इस नीति का उद्देश्य बिहार में नए स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर पैदा करना और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। यह नीति बिहार सरकार द्वारा लागू की गई है।
बिहार स्टार्टअप नीति के लाभ
- ₹25 लाख तक सीड फंड / लोन
- स्टार्टअप शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता
- शुरुआती चरण में मेंटोरशिप और ट्रेनिंग
- स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन और संचालन में मदद
- महिला और युवा उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन
स्टार्टअप नीति के उद्देश्य
- बिहार में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देना
- युवाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रेरित करना
- नए आइडियाज़ और Innovation को सपोर्ट करना
- राज्य में रोजगार सृजन करना
- स्थानीय समस्याओं के लिए समाधान विकसित करना
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक बिहार का निवासी हो
- पहले किसी स्टार्टअप योजना का लाभ न मिला हो
- आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो
- नया या पंजीकृत स्टार्टअप हो
- स्टार्टअप का आइडिया नवाचार आधारित हो
आवेदन प्रक्रिया
बिहार स्टार्टअप नीति 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर लॉगिन करना होता है, आवश्यक जानकारी व दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट करना होता है।
सभी Sarkari Loan Yojana 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (बिहार का)
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट / बिजनेस प्लान
कौन-सी योजना आपके लिए सही है?
- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना – अगर आप बड़ा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, जैसे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, सर्विस सेंटर या कोई बड़ा प्रोजेक्ट, तो मुख्यमंत्री उद्यमी योजना आपके लिए सही है।
- लघु उद्यमी योजना – अगर आप छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, जैसे दुकान, छोटा कारखाना, सिलाई-कढ़ाई, डेयरी या सर्विस से जुड़ा काम, तो लघु उद्यमी योजना उपयुक्त है।
- बिहार स्टार्टअप नीति 2026 – अगर आपके पास नया, अलग और इनोवेटिव स्टार्टअप आइडिया है और आप टेक्नोलॉजी या आधुनिक बिजनेस मॉडल पर काम करना चाहते हैं, तो बिहार स्टार्टअप नीति सबसे बेहतर विकल्प है।
- महिला उद्यमी योजना – महिला उद्यमी योजना मुख्य रूप से उन महिलाओं के लिए है जो छोटे और मध्यम स्तर का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
Bihar Sarkari Loan Scheme 2026 उन लोगों के लिए एक शानदार मौका है जो नौकरी करने के बजाय अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। चाहे आप छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हों या किसी बड़े स्टार्टअप की योजना बना रहे हों, बिहार सरकार की ये योजनाएं आपको आर्थिक सहायता देती हैं।
अगर आपके मन में कोई व्यवसाय है तो सही योजना का चुनाव करके समय पर आवेदन करने से आपका व्यवसाय शुरू करने का सपना से पूरा हो सकता है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर साझा करें। ताकि उनको भी लाभ मिल सके।






