Bihar Inter-Caste Marriage Yojana 2026: अंतरजातीय विवाह पर ₹2.5 लाख प्रोत्साहन, आवेदन शुरू

By Mukul Dev

Updated on:

Bihar Inter Caste Marriage Yojana

बिहार सरकार ने सामाजिक समानता और जातिगत भेदभाव को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। Bihar Inter-Caste Marriage Yojana 2026 के तहत अब अंतरजातीय विवाह करने वाले दंपतियों को ₹2.5 लाख से ₹2.5 लाख की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य समाज में जाति-आधारित भेदभाव को कम करना है।

इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना क्या है, इस योजना के लिए कौन-कौन पात्र है, आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है, कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं, और आवेदन की स्थिति कैसे जांची जा सकती है।

Bihar Inter-Caste Marriage Yojana 2026

विभाग का नामसमाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार
योजना का नामबिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना
योजना के लाभ₹1 लाख से लेकर ₹2.5 लाख
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटstate.bihar.gov.in/socialwelfare

Bihar Inter-Caste Marriage Yojana क्या है?

बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना बिहार सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण वित्तीय प्रोत्साहित सहायता योजना है, इसका मकसद समाज में जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव को कम करना और लोगों के बीच आपसी भाईचारा बढ़ाना है।

इस योजना के तहत अगर कोई सामान्य वर्ग का व्यक्ति अनुसूचित जाति के व्यक्ति से शादी करता है, तो सरकार उस जोड़े को ₹2.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देती है। योजना की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे नए शादीशुदा जोड़े अपने जीवन की अच्छी शुरुआत कर सकें।

यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बिहार सरकार द्वारा चलाई जाती है। इसका उद्देश्य अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना है, ताकि समाज में समानता और मेल-जोल की भावना मजबूत हो सके।

Bihar Inter-Caste Marriage Yojana का उद्देश्य

  • सामाजिक समरसता और समानता को बढ़ावा देना
  • अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करना
  • जातिगत भेदभाव और सामाजिक दूरी को कम करना
  • अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों को आर्थिक सहयोग देना
  • नवविवाहित दंपत्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना

Bihar Inter-Caste Marriage Yojana का लाभ

  • अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़ों को आर्थिक सहायता मिलता है।
  • विवाहित जोड़ों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
  • यदि कोई दिव्यांग लड़का या लड़की अंतरजातीय विवाह करता/करती है, तो उसे ₹3 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
  • प्रोत्साहन राशि को 3 वर्षों के लिए FD के रूप में रखा जाता है।
  • शादी शुदा जोड़ों को नए जीवन की शुरुआत में आर्थिक सहयोग देना है।

Bihar Inter-Caste Marriage Yojana का पात्रता

  • दोनों पति-पत्नी बिहार के स्थायी निवासी हों
  • विवाह हिंदू विवाह अधिनियम या वैध कानून के अंतर्गत पंजीकृत हो
  • पति या पत्नी में से एक SC/ST वर्ग से होना अनिवार्य
  • विवाह अंतरजातीय होना चाहिए
  • विवाह के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन

Bihar Inter-Caste Marriage Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय ये दस्तावेज चाहिए होंगे:-

  • विवाह प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पति और पत्नी का आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST)
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • मोबाइल नंबर

Bihar Inter-Caste Marriage Yojana में आवेदन कैसे करें?

बिहार में इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके उपलब्ध हैं:-

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

अगर आप इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  • अपने जिले के समाहरणालय (Collectorate) में जाएं।
  • वहां स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग (Social Security Cell) या जिला कल्याण विभाग (District Welfare Office) के काउंटर से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और ऊपर बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रेत (Self-Attested) फोटोकॉपी उसके साथ संलग्न करें।
  • भरा हुआ आवेदन फॉर्म संबंधित अधिकारी, यानी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय (Assistant Director, District Social Security Office) के पास जमा करें।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

जो आवेदक लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले बिहार सरकार के RTPS पोर्टल पर जाएं: serviceonline.bihar.gov.in
  • होमपेज पर समाज कल्याण विभाग की सेवाओं में जाकर “मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना” को खोजें।
  • संबंधित सेवा पर क्लिक करके लॉग-इन करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण और आवश्यक दस्तावेज ऑपलोड करे।
  • सभी जानकारी सही से जांचने के बाद आवेदन फॉर्म Submit कर दें।

महत्वपूर्ण नोट: कई बार यह सेवा RTPS पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध नहीं रहती। ऐसी स्थिति में आवेदकों को ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से ही आवेदन करना होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Inter-Caste Marriage Yojana 2026 बिहार सरकार की एक सराहनीय पहल है, जो समाज में समानता, सम्मान और भाईचारे को बढ़ावा देती है। ₹2.5 लाख की प्रोत्साहन राशि न केवल नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक सहारा देती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी मदद करती है।

यदि आपने या आपके किसी परिचित ने अंतरजातीय विवाह किया है, तो Bihar Inter-Caste Marriage Yojana का लाभ अवश्य उठाएं और सामाजिक समानता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बढ़ाएं।

Mukul Dev

New PM Yojana ek trusted online platform hai jo सरकारी योजनाओं, भर्ती और scholarship updates ki simple aur accurate information provide karta hai.

Related Post

Pm Yojana List 2026: सरकारी योजनाओं की ताजा अपडेट, जाने लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

आज के समय में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएँ आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभा रही हैं। चाहे किसान ...

Top 5 Sarkari Loan Yojana 2026: बिज़नेस के लिए लोन योजना, जाने लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया

आज के समय में नौकरी के साथ-साथ अपना खुद का बिज़नेस शुरू करने का सपना बहुत से लोग देख रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या होती ...

NSP Scholarship Apply Online 2026: गरीब छात्रों को मिलेंगे ₹75,000 की छात्रवृत्ति, ऐसे भरें फॉर्म

देश के लाखों गरीब और मेधावी छात्रों के लिए सरकार ने NSP Scholarship 2026 के तहत बड़ी राहत दी है। अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ...

Bihar Farmer ID Online Apply 2026: किसानों के लिए जरूरी नई किसान आईडी, ऐसे बनाएं घर बैठे

Bihar Farmer ID Online Apply 2026 को लेकर बिहार के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी और जरूरी अपडेट सामने आई है। अब राज्य सरकार किसानों ...

Leave a Comment