Bihar Farmer ID Online Apply 2026 को लेकर बिहार के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी और जरूरी अपडेट सामने आई है। अब राज्य सरकार किसानों के लिए नई Farmer ID (किसान आईडी) बनाना अनिवार्य कर रही है, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और आसानी से मिल सके।
अगर आप बिहार के किसान हैं और खेती से जुड़े किसी भी सरकारी लाभ जैसे PM Kisan Yojana, फसल बीमा, सब्सिडी, खाद-बीज योजना या किसान सम्मान निधि का फायदा लेना चाहते हैं, तो आपके पास Farmer ID होना बेहद जरूरी है।
इस लेख में हम आपको बिल्कुल आसान भाषा में बताएंगे कि Bihar Farmer ID क्या है, क्यों जरूरी है और इसे ऑनलाइन घर बैठे कैसे बनाएं।
Bihar Farmer ID क्या है?
Bihar Farmer ID एक यूनिक पहचान संख्या (Unique Farmer Identification Number) है, जो बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानों को दी जा रही है। आसान भाषा में Farmer ID किसानों का आधिकारिक पहचान पत्र है।
यह आईडी किसान की पहचान को डिजिटल रूप से दर्ज करती है और इस कार्ड से सरकार को यह पता चलता है कि कौन किसान है और उसे कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ देना चाहिए।
Bihar Farmer ID क्यों जरूरी है?
बहुत से किसान पूछ रहे हैं कि Farmer ID बनवाना क्यों जरूरी है?
तो मैं आपको बता दूं इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सरकार अब सभी किसान संबंधित योजनाओं को Farmer ID से लिंक कर रही है।
Farmer ID के फायदे:
- PM Kisan Yojana का लाभ आसानी से मिलेगा
- खेती से जुड़ी सब्सिडी सीधे खाते में आएगी
- फसल बीमा योजना में सुविधा होगी
- किसानों की सही जानकारी सरकार के पास रहेगी
- खाद-बीज वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी
- अब सभी योजनाओं के लिए Farmer ID जरूरी होगी
Bihar Farmer ID Online Apply 2026 कौन कर सकता है?
Farmer ID के लिए आवेदन वही किसान कर सकते हैं जो:
- किसान बिहार राज्य के निवासी हों
- खेती करते हों या कृषि भूमि रखते हों
- पहले से किसी किसान योजना में रजिस्टर्ड हों
- नया आवेदन करना चाहते हों
Bihar Farmer ID के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदन का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- जमीन का रसीद
- फोटो
Bihar Farmer ID Online Apply 2026 कैसे करें? (आवेदन प्रक्रिया)
- सबसे पहले बिहार एग्रीस्टैक की आधिकारिक वेबसाइट agristack.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘Farmer’ विकल्प चुनें और फिर ‘Create New Account’ पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालकर सत्यापन करें।
- अब आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पता, जिला, प्रखंड आदि सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
- अपनी खेती की जमीन से संबंधित जानकारी जैसे खाता नंबर, खेसरा नंबर, रकबा आदि भरें और भूमि दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में E-Sign प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
- आवेदन जमा होने के बाद आपको एक यूनिक Farmer ID जारी कर दी जाएगी, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।
Conclusion (निष्कर्ष)
Bihar Farmer ID Online Apply 2026 बिहार के किसानों के लिए बेहद जरूरी प्रक्रिया है। अगर आप चाहते हैं कि आपको सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिले, तो जल्द से जल्द अपनी Farmer ID बनवा लें।
Farmer ID न केवल आपकी पहचान को डिजिटल रूप से मजबूत करेगी, बल्कि सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ सीधे आपके खाते तक पहुंचाने में भी मदद करेगी।
FAQ – Bihar Farmer ID Online Apply 2026
Q1. Bihar Farmer ID क्या है?
👉 यह किसानों के लिए यूनिक पहचान संख्या है।
Q2. क्या Farmer ID बनाना जरूरी है?
👉 हां, सरकारी योजनाओं के लिए यह जरूरी हो रही है।
Q3. Farmer ID ऑनलाइन कैसे बनाएं?
👉 बिहार किसान पोर्टल से आधार OTP के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
Q4. कौन आवेदन कर सकता है?
👉 बिहार के सभी किसान आवेदन कर सकते हैं।






