Bihar NMMS Scholarship 2026: मिलेगा ₹12,000 सालाना स्कॉलरशिप, Apply Online शुरू

By Mukul Dev

Published on:

Bihar NMMS Scholarship 2026

अगर आप बिहार के छात्र हैं और आर्थिक कारणों की वजह से पढ़ाई में परेशानी हो रही है, तो आपके लिए एक बहुत ही शानदार मौका है। Bihar NMMS Scholarship 2026 के तहत मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को हर साल ₹12,000 की स्कॉलरशिप दी जाती है। यह योजना खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।

इस ब्लॉग में हम आपको NMMS Scholarship 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देंगे जैसे – पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और अंतिम तिथि।

Bihar NMMS Scholarship 2026 की मुख्य बातें (Highlights)

योजना का नामBihar NMMS Scholarship 2026
स्कॉलरशिप राशि₹12,000 प्रति वर्ष
लाभकक्षा 9 से 12 तक सहायता
आवेदन मोडऑनलाइन
परीक्षा स्तरराज्य स्तर (Bihar)
उद्देश्यगरीब मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता

NMMS Scholarship क्या है?

NMMS का पूरा नाम है National Means-cum-Merit Scholarship Scheme है। यह योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जाती है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में अच्छे छात्रों को सहायता देना है।

इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को कक्षा 9 वी से लेकर कक्षा 12 वी तक हर साल ₹12,000 की सहायता राशि दी जाती है ताकि वे अपनी पढ़ाई बिना रुकावट पूरी कर सकें।

NMMS Scholarship 2026 में कितनी राशि मिलेगी?

इस स्काॅलरशिप योजना में चयनित छात्रों को ₹1,000 प्रति महीने यानी ₹12,000 प्रति साल दिया जाता है। यह 4 वर्षों की अवधि में कुल ₹48,000 की राशि होती है, जो डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

Bihar NMMS Scholarship 2026 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

NMMS Scholarship पाने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • आवेदन करने वाला छात्र बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • केवल बिहार राज्य के छात्र ही इस स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते हैं।
  • यह योजना सरकारी विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के लिए हैं।
  • NMMS परीक्षा का आयोजन कक्षा 8 के छात्रों के लिए किया जाता है।
  • चयन होने के बाद स्कॉलरशिप आना कक्षा 9 से शुरू होती है।
  • छात्र के माता-पिता की वार्षिक आय₹3.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • छात्र का स्कूल में Regular Attendance होना जरूरी है।
  • आवेदक को 8वीं में कम से कम 55% अंक प्राप्त हुए हों।
  • स्कॉलरशिप जारी रखने के लिए पढ़ाई में निरंतरता जरूरी है।

Bihar NMMS Scholarship 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

यदि आप Bihar NMMS Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज आपके पास होने चाहिए –

  • आधार कार्ड
  • छात्र का फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कक्षा 8 की मार्कशीट
  • बैंक खाता विवरण
  • स्कूल का प्रमाण पत्र

NMMS Scholarship 2026 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस योजना में चयन परीक्षा के आधार पर होता है। परीक्षा में दो मुख्य भाग होते हैं:

  • Mental Ability Test-इसमें छात्रों की मानसिक क्षमता, तर्कशक्ति, लॉजिकल रीजनिंग आदि का टेस्ट लिया जाता है।
  • Scholastic Aptitude Test-इसमें विषय आधारित प्रश्न होते हैं जैसे: गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान।

NMMS Scholarship 2026 के फायदे

  • पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक मदद मिलती है।
  • स्कूल छोड़ने की संभावना कम होती है।
  • मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
  • कक्षा 9 से 12 तक लगातार सहायता मिलती है।

Bihar NMMS Scholarship 2026 Apply Online कैसे करें?

यदि आप Bihar NMMS Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी चरणों को ध्यानपूर्वक फॉलो करें –

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर विजिट करें। होम पेज पर आपको “NMMSS Scholarship 2026-27 Apply Online” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। यहाँ आपको Candidate Registration / Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज पर आपको “New User – Click Here to Register” का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करने के बाद Registration Form खुल जाएगा।
  • इसमें मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आपको अपना Login ID और Password मिलेगा। इन विवरणों को सुरक्षित रख लें क्योंकि आगे आवेदन के लिए इनकी जरूरत होगी।
  • अब Login ID और Password की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।लॉगिन करने के बाद आपके सामने Application Form खुल जाएगा।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें, गलती करने से बचे।
  • अब आवेदन प्रक्रिया के अगले चरण में आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर के उपलोड करे।
  • जब फॉर्म पूरी तरह भर जाए और सभी दस्तावेज अपलोड हो जाएँ, तो अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको Application Slip / Acknowledgement मिलेगा। इसे भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें

Conclusion (निष्कर्ष)

Bihar NMMS Scholarship 2026 आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों के लिए पढ़ाई जारी रखने का एक बेहतरीन अवसर है। यह स्कॉलरशिप कक्षा 9 से 12 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देकर उनके सपनों को पूरा करने में मदद करती है।

अगर आपका बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ता है और पढ़ाई में अच्छा है, तो NMMS परीक्षा और स्कॉलरशिप का लाभ जरूर लेना चाहिए। समय पर आवेदन, सही तैयारी और जरूरी शर्तों को पूरा करके छात्र इस योजना से आसानी से लाभ उठा सकते हैं।

Bihar NMMS Scholarship 2026 – FAQs

Q1. NMMS स्कॉलरशिप का लाभ किसे मिलता है?
👉 बिहार के सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को।

Q2. NMMS Scholarship के लिए कौन सी कक्षा जरूरी है?
👉 छात्र का 8वीं कक्षा में अध्ययनरत होना जरूरी है।

Q3. Bihar NMMS Scholarship में कितनी राशि मिलती है?
👉 ₹12,000 प्रति वर्ष (₹1,000 प्रति माह)।

Q4. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होती है या ऑफलाइन?
👉 आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होती है।

Q5. NMMS परीक्षा कब होती है?
👉 आमतौर पर परीक्षा नवंबर–दिसंबर में आयोजित की जाती है।

Mukul Dev

New PM Yojana ek trusted online platform hai jo सरकारी योजनाओं, भर्ती और scholarship updates ki simple aur accurate information provide karta hai.

Related Post

Mahila Rojgar Yojana 2026: महिलाओं के लिए नई रोजगार योजना मिलेंगे ₹2 लाख का लाभ

बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने हेतु Mahila Rojgar Yojana 2026 का शुभारंभ किया गया है। इस योजना ...

PM Ujjwala Yojana 3.0 Form 2026: घर बैठे फ्री गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करें, आवेदन शुरू

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 (PM Ujjwala Yojana 3.0) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन ...

AICTE Free Laptop Yojana 2026: बिना पैसे खर्च किए पाएं लैपटॉप, छात्रों के लिए सुनहरा मौका

देशभर में केंद्र सरकार लगातार नई नई योजनाएं ला रही है, ताकि देश के अलग-अलग वर्गों के नागरिकों और विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। इसी कड़ी में ...

CM Pratigya Yojana 2026: युवाओं के लिए बड़ी खबर, मिलेंगे ₹6000 प्रतिमाह अप्लाई लिंक जारी

बिहार सरकार ने इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना शुरू की है। जिसका नाम मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना है। इस ...

Leave a Comment