Bihar Jeevika Yojana 2026: महिलाओं को घर बैठे मिलेगा ₹10,000 से ₹2 लाख तक का सीधा लाभ

By Mukul Dev

Updated on:

बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है।

यह योजना मुख्य रूप से महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से संचालित की जाती है, ताकि राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

इस योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से महिलाओं को ₹10,000 तक की प्रारंभिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे छोटे-छोटे व्यवसाय, स्वरोजगार या कृषि आधारित कार्य शुरू कर सकें। योजना का लाभ हर परिवार की एक महिला ले सकती है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

सरकार ने इस योजना से जुड़ने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। अब महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं और योजना के अंतर्गत ₹10,000 से लेकर ₹2 लाख तक की वृद्धि सहायता राशि प्राप्त कर सकती हैं।

Bihar Jeevika Yojana 2026 क्या है?

Bihar Jeevika Yojana बिहार सरकार की एक आजीविका आधारित योजना है, जिसके तहत ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (SHG) से जोड़ा जाता है। इसके बाद महिलाओं को छोटे-छोटे व्यवसाय, कृषि आधारित कार्य, पशुपालन, सिलाई, दुकान, फूड प्रोसेसिंग जैसे कार्य शुरू करने के लिए ₹10,000 से लेकर ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस योजना का फोकस सिर्फ पैसा देना नहीं, बल्कि महिलाओं को ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट और मार्केट से जोड़ना भी है।

Bihar Jeevika Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य

  • इस योजना का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिला रोजगार को बढ़ावा देना है।
  • इस योजना का उद्देश्य गरीबी को कम करना और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।
  • इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना रही है।
  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली से जोड़ना है।

Bihar Jeevika Yojana 2026 के मुख्य लाभ

  • महिलाओं को 10000 से लेकर 2 लाख तक का लाभ।
  • छोटे बिजनेस जैसे पशुपालन, खेती, किसानी और रोजगार को बढ़ावा देना।
  • घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से आवेदन कर सकते है।
  • ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना।
  • समूह में काम करने पर सामूहिक विकास की संभावना।

बिहार जीविका योजना का लाभ किनको मिलेगा

इस योजना का लाभ बिहार की सभी महिलाओं को मिलेगा जो जीविका संघ ( SHG ) से जुडी है लेकिन हर परिवार के सिर्फ एक महिला को ही इसका लाभ मिल पाएगा साथ ही उनकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक होना चाहिए। अगर महिला पहले से ही इस योजना में जुड़ी हुई है तो उनकी आयु की कोई सीमा नहीं है साथ ही बैंक खाता होना आवश्यक है।

Bihar Jeevika Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड की छायाप्रति
  • बैंक पासबुक छायाप्रति
  • मोबाइल नंबर
  • पासवर्ड साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र

रु10,000 के लाभ के लिए ऐसे करें आवेदन

योजना के तहत आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक परिवार की एक महिला की अपनी पसंद का रोजगार करने हेतु ₹ 10 हजार रुपए की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी।! इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला का बिहार की स्थाई निवासी होना जरूरी है और जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े सदस्य ही इस योजना के पात्र होंगें।

अगर कोई महिला अभी तक समूह की सदस्य नहीं है तो वो पहले सदस्य बनकर योजना का लाभ ले सकती है! जिन महिलाओं का समूह से जुड़ाव पहले से है उन्हें अलग से ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है। लेकिन जो सदस्य नहीं है और वो सहरी क्षेत्र है तो ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।

Bihar Jeevika Yojana में जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करे

  • सबसे पहले जीविका की आधिकारिक वेबसाइट jeevika.bihar.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर “Beneficiary List” या “SHG Member List” का ऑप्शन चुनें
  • अपना जिला, ब्लॉक, पंचायत और गांव सेलेक्ट करें
  • आपकी स्क्रीन पर पूरी जीविका समूह की लिस्ट खुल जाएगी।
  • अब आप सर्च बॉक्स में अपना नाम टाइप करें
  • अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आपको ₹10,000 की सहायता राशि जल्द ही मिलेगी।

निष्कर्ष

Bihar Jeevika Yojana 2025 महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। अगर आप बिहार की महिला हैं और कुछ नया शुरू करना चाहती हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।

Mukul Dev

New PM Yojana ek trusted online platform hai jo सरकारी योजनाओं, भर्ती और scholarship updates ki simple aur accurate information provide karta hai.

Related Post

Pm Yojana List 2026: सरकारी योजनाओं की ताजा अपडेट, जाने लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

आज के समय में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएँ आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभा रही हैं। चाहे किसान ...

Top 5 Sarkari Loan Yojana 2026: बिज़नेस के लिए लोन योजना, जाने लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया

आज के समय में नौकरी के साथ-साथ अपना खुद का बिज़नेस शुरू करने का सपना बहुत से लोग देख रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या होती ...

NSP Scholarship Apply Online 2026: गरीब छात्रों को मिलेंगे ₹75,000 की छात्रवृत्ति, ऐसे भरें फॉर्म

देश के लाखों गरीब और मेधावी छात्रों के लिए सरकार ने NSP Scholarship 2026 के तहत बड़ी राहत दी है। अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ...

Bihar Inter-Caste Marriage Yojana 2026: अंतरजातीय विवाह पर ₹2.5 लाख प्रोत्साहन, आवेदन शुरू

बिहार सरकार ने सामाजिक समानता और जातिगत भेदभाव को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। Bihar Inter-Caste Marriage Yojana 2026 के तहत ...

Leave a Comment