झारखंड सरकार हर साल हजारों छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस साल भी झारखंड राज्य के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने झारखंड मेधा छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत राज्य के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के मेधावी छात्रों को प्रतिवर्ष ₹12000 का छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा।
ऐसे में यदि आप झारखंड राज्य के निवासी हैं और इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं, लेकिन आपके पास इससे जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Jharkhand Scholarship Yojana से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
Jharkhand Scholarship Yojana क्या है?
Jharkhand Scholarship Yojana 2026 झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक छात्रवृत्ति योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब, पिछड़े और जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इस योजना के तहत 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को ₹12,000 तक की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से राज्य के प्रतिभाशाली छात्र बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।
Jharkhand Scholarship Yojana के फायदे
- इस योजना के तहत पात्र छात्रों को प्रतिवर्ष ₹12,000 तक की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है।
- यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए बनाई गई है, ताकि पैसे की कमी उनकी शिक्षा में बाधा न बने।
- छात्रवृत्ति मिलने से छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ने से बचते हैं और अपनी शिक्षा निरंतर जारी रख पाते हैं।
- इस योजना से छात्र 10वीं, 12वीं और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित होते हैं।
- Jharkhand Scholarship Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिससे छात्र घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
- छात्रवृत्ति की राशि DBT के माध्यम से सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
- इस योजना के माध्यम से राज्य के मेधावी छात्र शिक्षा प्राप्त करके अपने भविष्य को उज्जवल कर सकते हैं।
Jharkhand Scholarship Yojana के पात्रता
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित पात्रताओं का होना अनिवार्य है—
- आवेदक वर्तमान में झारखंड राज्य के किसी विद्यालय में अध्ययनरत छात्र होना चाहिए।
- कक्षा 9वीं से 12वीं तक के वे छात्र जिन्होंने पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- छात्र के पास आधार से लिंक बैंक अकाउंट होने चाहिए।
Jharkhand Scholarship Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
फॉर्म भरते समय आपको ये दस्तावेज चाहिए होंगे:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- स्कूल का बोनाफाइड प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Jharkhand Scholarship Yojana 2026 Apply Online कैसे करें?
अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले झारखंड स्कॉलरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Student Registration” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको एक Login ID और Password मिलेगा।
- अब उसी ID और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत विवरण (Personal Details)सही-सही भरें।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र आदि को स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म भरने के बाद एक बार सारी जानकारी ध्यान से चेक कर लें, ताकि कोई गलती न हो।
- अब अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करके आवेदन पूरा करें।
- आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें, ताकि भविष्य में काम आ सके।
निष्कर्ष (Conclusion)
Jharkhand Scholarship Yojana 2026 राज्य के छात्रों के लिए एक बेहद शानदार योजना है। अगर आप कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ाई कर रहे हैं, तो यह अवसर बिल्कुल भी न छोड़ें।
सरकार द्वारा दी जाने वाली ₹12,000 की छात्रवृत्ति सहायता आपकी पढ़ाई के खर्चों को पूरा करने में काफी मदद करेगी। यह योजना खासतौर पर उन छात्रों के लिए फायदेमंद है जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं।
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. Jharkhand Scholarship Yojana में कितनी राशि मिलेगी?
उतर: छात्रों को ₹12,000 तक की स्कॉलरशिप मिलेगी।
Q2. कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
उतर: झारखंड के 9वीं से 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
Q3. आवेदन ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन?
उतर: आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा।
Q4. पैसा कैसे मिलेगा?
उतर: स्कॉलरशिप राशि सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाएगी।
Q5. स्कॉलरशिप राशि कब मिलेगी?
उत्तर: आवेदन सत्यापन के बाद स्कॉलरशिप राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।






