PM Yashasvi Yojana 2026: गरीब छात्रों को मिलेगा ₹75,000–₹1,25,000 का लाभ, आवेदन शुरू

केंद्र सरकार देश के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार नई-नई योजनाएँ चला रही है। खासकर उन विद्यार्थियों के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन पढ़ाई में प्रतिभाशाली हैं।

इसी उद्देश्य से PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से गरीब, पिछड़े और कमजोर वर्ग के छात्रों को ₹75,000 से ₹1,25,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाती है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।

क्या आप PM Yashasvi Scholarship Yojana का पूरा लाभ लेना चाहते हैं? तो आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हम आपको पात्रता से लेकर ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया आसान शब्दों में स्टेप-बाय-स्टेप बताएँगे। इसलिए इस पोस्ट को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें।

PM Yashasvi Yojana 2026 क्या है?

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026, जिसे PM Young Achievers Scholarship Award Scheme के नाम से भी जाना जाता है, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण और लाभकारी छात्रवृत्ति योजना है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य OBC, EBC और DNT वर्ग के उन मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते।

PM Yashasvi Scholarship का संचालन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जाता है। यह छात्रवृत्ति विशेष रूप से कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में अध्ययनरत छात्रों के लिए बनाई गई है, ताकि वे स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर न हों और अपनी शिक्षा को निरंतर जारी रख सकें।

इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्रों को ₹1,25,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकें।

PM Yashasvi Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य

भारत में आज भी कई ऐसे परिवार हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपने बच्चों की आगे की पढ़ाई नहीं करवा पाते। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा PM Yashasvi Yojana 2026 शुरू की गई है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य हैं:

  • गरीब छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देना
  • स्कूल ड्रॉप-आउट दर को कम करना
  • मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर देना
  • सामाजिक और शैक्षणिक समानता को बढ़ावा देना

PM Yashasvi Scholarship Yojana के विशेषताएँ

PM Yashasvi Yojana 2026 के कई महत्वपूर्ण लाभ हैं:

  • आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सीधी छात्रवृत्ति
  • छात्रवृत्ति राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर
  • शिक्षा में रुकावट आने से बचाव
  • किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक खर्चों में मदद
  • छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार
  • पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी

PM Yashasvi Yojana 2026 के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता

  • कक्षा 9वीं और 11वीं में अध्ययनरत पात्र छात्रों को ₹1,25,000 तक की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है।
  • यह छात्रवृत्ति छात्रों की शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण खर्चों को पूरा करने के लिए दी जाती है।
  • स्कॉलरशिप की राशि वार्षिक आधार (Yearly Basis) पर प्रदान की जाती है।
  • पूरी राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाती है।

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 के पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र को निम्नलिखित योग्यताएँ पूरी करनी होंगी:

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
  • छात्र OBC, EBC, MBC, SC या EWS वर्ग से होना चाहिए
  • पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो
  • छात्र वर्तमान में कक्षा 9वीं या 11वीं में पढ़ रहा हो
  • चयन परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

PM Yashasvi Yojana 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इसलिए आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों को पास रखे।

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (OBC / EBC / DNT)
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्कूल/कॉलेज का प्रवेश पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • अन्य दस्तावेज

PM Yashasvi Yojana Apply Online 2026 कैसे करें?

PM Yashasvi Scholarship Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  1. सबसे पहले National Scholarship Portal (NSP) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. होमपेज पर New Registration पर क्लिक करें।
  3. सभी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद User ID और Password प्राप्त होगा।
  5. अब NSP पोर्टल पर लॉगिन करे।
  6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  7. आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  8. अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।

PM Yashasvi Scholarship Yojana चयन प्रक्रिया

इस योजना के तहत छात्रों का चयन निम्नलिखित आधार पर किया जाता है:

  • सरकार द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा
  • परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • पात्र छात्रों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि ट्रांसफर

निष्कर्ष

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 गरीब और मेधावी छात्रों के लिए एक बेहद लाभकारी योजना है। यह योजना न केवल छात्रों को आर्थिक सहायता देती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और शिक्षित बनने का अवसर भी प्रदान करती है।

यदि आप इस योजना की पात्रता पूरी करते हैं, तो समय रहते आवेदन करें और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएँ।

PM Yasasvi Yojana – FAQ

Q1. PM Yasavi Scholarship 2026 के तहत कितनी राशि दी जाती है?
Ans: PM Yasasvi Scholarship 2026 के अंतर्गत कक्षा 9वीं और 11वीं में पढ़ने वाले पात्र छात्रों को ₹1,25,000 तक की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है।

Q2. PM Yasasvi Scholarship की राशि कितने समय में मिलती है?
Ans : PM Yasasvi Scholarship की राशि वार्षिक आधार पर प्रदान की जाती है, यानी हर शैक्षणिक वर्ष में एक बार।

Q3. स्कॉलरशिप की राशि छात्रों को किस माध्यम से दी जाती है?
Ans : यह छात्रवृत्ति राशि DBT के माध्यम से सीधे छात्र के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, जिससे पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और पारदर्शी रहती है।

Q4. PM Yasasvi Scholarship Yojana में कितनी राशि मिलती है?
Ans: यशस्वी योजना में ₹75000 से ₹1.25 लाख तक का राशि मिलती है।

Q5. क्या PM Yasasvi Scholarship की राशि छात्र के अभिभावक के खाते में मिल सकती है?
Ans : नहीं, PM Yasasvi Scholarship की राशि केवल छात्र के स्वयं के बैंक खाते में ही DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

Leave a Comment